फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 36 बोतल शराब के साथ बाइक सवार दो युवक काबू

Thu, 17 Aug 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अवैध बिक्री के लिए अंग्रेजी व देसी शराब ले जा रहे दो बाइक सवारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक पेटी अंग्रेजी व दो पेटी देसी शराब की बरामद हुई है। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। इमलोटा चौकी से हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान झज्जर के गांव दुबलधन निवासी हर्ष और मोनू के रूप में बताई। आरोपियों के पास अंग्रेजी शराब की 12 और देसी शराब की 24 बोतलें बरामद हुई हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें