बाढड़ा। गांव जेवली में छप्पर में आग लगने से दो पश्ुाओं की झुलने से मौत हो गई। छप्पर में रखा पशुचारा, अनाज व अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। गांव जेवली निवासी श्रमिक संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बिजली की तारों में शॉर्ट-शर्किट से छप्पर में आग लग गई। उन्होंने बताया कि वह सरसों की कटाई करने गया हुआ था। इस दौरान पीछे से आग लग गई। जब पड़ोस के लोगों ने धुआं उठता देखा तो उसे फोन करके आग लगने की सूचना दी। उसने मौके पर पहुंच कर देखा तो अनाज सहित घरेलू सामान आदि जल गया। छप्पर में बंधे भैंस के दो कटड़ों की आग से झुलसने से मौत हो गई। करीब पांच क्विंटल गेहूं भी जल गया। पूर्व सरपंच प्रेम जांगड़ा ने प्रशासन व सरकार से पीड़ित को मुआवजा देने की मंाग की है।