फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मोटरसाइकिल चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मेडिकल स्टोर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों अजय और रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी गांव धनाना, जिला भिवानी के निवासी हैं। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार मामले की शिकायत जितेंद्र निवासी चरखी दादरी ने पुलिस को दी थी। उसने बताया था कि 30 अगस्त को वह दवा इंडिया मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने आया था जहां उसने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। इसी दौरान अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए।
थाना सिविल लाइन के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चोरी की गई मोटरसाइकिल आरोपियों से पहले ही बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें