फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मंथली न देने पर होटल संचालक का अपहरण और मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में होटल संचालक से मारपीट करने के दोनों आरोपी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। मेजबान चौक के समीप स्थित मिड टाउन होटल संचालक का अपहरण और मारपीट करने के दो आरोपियों को दादरी सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। काबू किए गए आरोपी अमन उर्फ मोड़ी व प्रवीन उर्फ बासु को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि टिकानकलां निवासी विजय मारपीट में लगी चोटों के कारण नागरिक अस्पताल में भर्ती हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस को दिए बयान में होटल संचालक विजय ने बताया कि कुछ दिन पहले गामड़ी क्षेत्र निवासी राहुल उर्फ गोले उससे मिला और होटल चलाने की एवज में उससे मंथली मांगी। साथ ही धमकी दी कि मंथली न देने पर होटल से उठवाकर गोली मरवा दूंगा।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 28 अगस्त को रात करीब 10 बजे काले रंग की स्कोर्पियो होटल के बाहर आई। इसमें 5 युवक सवार थे, जिनमें से तीन युवक नीचे उतरकर होटल के अंदर पहुंच गए। उन्होंने आते ही कहा कि गोले को मंथली क्यों नहीं दी। इसके बाद विजय ने उन्हें जेब से करीब 7000 रुपये निकालकर दे दिए। बावजूद इसके उक्त युवकों ने मारपीट की और उसे घसीटते हुए होटल से बाहर ले आए। बाहर लाने पर स्कोर्पियो में मौजूद दो युवकों ने भी उससे मारपीट की।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और एएसआई विशाल की टीम ने दो आरोपियों को काबू कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें