जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन करते ट्यूबवेल ऑपरेटर्स। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। विभाग में लगातार काम करने के अनुभव को रिकाॅर्ड में दर्ज न करने के विरोध में जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल ऑपरेटर्स ने सरकार के खिलाफ चौथे दिन भी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन जारी रखा।
शाखा सचिव जयभगवान शर्मा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। यूनियन अध्यक्ष सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ ज्यादती बरत रही है। इन कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि कौशल रोजगार योजना में उनका पिछले पूरे अनुभव को जोड़ा जाए, ताकि, उनकी सेवा का उचित मूल्यांकन हो सके और भविष्य में स्थायी नियुक्तियों व वेतनमान में उन्हें उचित लाभ मिल सके।
विज्ञापन
धरने पर ईश्वर जगरामबास, जगबीर चांदनी, मोनू, धर्मेंद्र हड़ोदा, बिजेंद्र, धर्मवीर, अजय, अमरजीत कादमा आदि मौजूद रहे।