फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने बाइक को मारी टक्कर, मौसेरी बहनों की मौत, चाचा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़िया मोड़ के समीप वीरवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो मौसेरी बहनों की मौत हो गई, जबकि उनका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवतियों के शव सिटी थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए और ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंदोली निवासी प्रवीन अपनी दो भतीजी रेणु (21) और प्रीति (19) के साथ बाइक पर वीरवार शाम दादरी शहर से अपने गांव लौट रहा था। जब वे चिड़िया मोड़ से थोड़ा आगे चले तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों बहनें और उनका चाचा सड़क पर जा गिरे। रेणु और प्रीति के ऊपर से ट्रक के पिछले पहियों का जोड़ा गुजर गया। इसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव व क्षतिग्रस्त वाहन अपने कब्जे में ले लिए। सिटी थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें