दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाते दुकानदार। संवाद
- शहर के महेंद्रगढ़ चौक के समीप स्थित मकान में हुआ हादसा, अमृतसर के हरहर खुर्द गांव का रहने वाला था मृतक चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के महेंद्रगढ़ चौक के समीप स्थित एक घर में सो रहे ट्रक चालक पंजाब के अमृतसर जिले के गांव हरहर खुर्द निवासी परमजीत (49) की कूलर से करंट लगने से मौत हो गई। परमजीत के परिजनों के बयान पर शहर थाना पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल दीपक ने बताया कि परमजीत ट्रक चालक था। ट्रक मालिक ने शहर के महेंद्रगढ़ चौक पर घर ले रखा है। वह अक्सर यहां से गुजरते समय रास्ते में रुक जाता था। बुधवार को वह ट्रक लेकर आया था। रात को यहीं पर रुक गया। रात को वह कूलर चलाकर सोया था। इस दौरान परमजीत का हाथ सोते समय कूलर से छू हो गया और उसे करंट लग गया।
वहीं, सुबह दुकानदार किसी काम से ऊपर गए तो उन्हें परमजीत के मृत होने का पता चला। बाद में पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अस्पताल में चिकित्सकों से जांच करवाई तो परमजीत को करंट लगना पाया गया। शाम को परमजीत के परिजनों के बयान पर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया।