फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कुआं पूजन समारोह से लौट रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

Thu, 22 Jun 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अशोक के पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में कागजी तैयार करती सदर थाना पुलिस।
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोहारू रोड पर बिरही-बरसाना के बीच कुआं पूजन समारोह से लौट रहे बरसाना निवासी एक परिवार की गाड़ी को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बरसाना निवासी मनदीप ने बताया कि 20 जून को वो अपने पिता अशोक और मौसा रोहताश के साथ कार में सवार होकर अपनी बहन की ससुराल राजस्थान के माछल बहरोड़ में गया था। वहां वो कुआं पूजन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। मनदीप ने बताया कि समारोह में शामिल होने के बाद वे रात को कार में सवार होकर घर आ रहे थे। इसी दौरान रात करीब डेढ़ बजे जब वे बरसाना से आगे पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो सामने से एक चालक लापरवाही से ट्रक चलाते हुए आया और उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
मनदीप का आरोप है इसके बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका और उनकी कार को घसीटते हुए ले गया। उसी दौरान उसका मौसा खिड़की से बाहर गिर गया और उसका पिता ड्राइवर की सीट पर जा गिरा। घटना में कार सवारों तीनों को चोटें लगीं। इसके बाद राहगीरों की मदद से उन्हें कार से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस कंट्रोल रूम में हादसे की सूचना दी गई। मनदीप ने बताया कि एंबुलेंस के जरिये उसे, उसके पिता और मौसा को दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसके पिता अशोक को मृत घोषित कर दिया। देर रात ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और अशोक के शव को शवगृह में रखवा दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें