त्रिवार्षिक सम्मेलन के लिए आयोजित बैठक में मौजूद कर्मचारी नेता।
चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ जिला इकाई की बैठक वीरवार को यूनियन कार्यालय में जिला प्रधान सतबीर सरोहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें राज्य कमेटी नेता अफलातून जाखड़ ने 29 नवंबर को दादरी के त्रिवार्षिक सम्मेलन करवाने का प्रस्ताव पारित कराया।
बैठक में जिले की पांच शाखाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए प्रस्ताव को एक मत से पारित किया। प्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में राज्य कमेटी के वरिष्ठ नेता शीलकराम मलिक शिरकत करेंगे। जिले का सम्मेलन सैनी धर्मशाला में करवाया जाएगा। इसमें सर्व कर्मचारी संघ व सीटू नेता समेत किसान सभा व अन्य संगठनों के नेता भी शिरकत करेंगे।
इस दौरान कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों जैसे पुरानी पेंशन बहाल कराना, तमाम तरह के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाना, हरियाणा में खाली पदों पर पक्की भर्ती करवाना, एक्स-ग्रेसिया नीति पूर्ण रूप से बहाल करवाना आदि मांगें अहम हैं। संचालन सुभाष फौजी ने किया। इस दौरान दलबीर डोहकी, पीएच प्रधान देवेंद्र तक्षक, बलराज, जितेंद्र बाढ़डा, सिंचाई शाखा प्रधान संजीत धवन, बाढ़डा प्रधान बलवान व मैकेनिकल प्रधान प्रदीप फौजी आदि मौजूद रहे।