फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस, भाजपा-जजपा को आजमाया, अब दोबारा देवीलाल का राज लाने का संकल्प लें : अभय चौटाला

Mon, 01 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा पहुंचने पर अभय चौटाला को फोटो भेंट करते हुए इनेलो पदाधिकारी। 
विज्ञापन
बाढड़ा। इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने रविवार को बाढड़ा की जांगड़ा धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा, कांग्रेस और जजपा पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने सभी से देवीलाल जयंती सम्मान रैली में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे में पहुंचने पर अभय सिंह चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा का इनेलो प्रदेश महासचिव विजय पंचगांवा, जिला अध्यक्ष सूबेसिंह व हलका अध्यक्ष उद्यम सिंह की अगुवाई में स्वागत किया गया। अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और जजपा दोनों पार्टियां अंदर खाने भाजपा के साथ मिलकर राजनीति कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करना चाहती थी, लेकिन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा से मिलकर कांग्रेस की वापसी रोकने का काम किया। वहीं, जजपा ने सत्ता के लोभ में भाजपा की गोदी में बैठकर पांच साल तक प्रदेश को लूटने का काम किया। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा-जजपा व कांग्रेस को आजमा चुकी है और अब दोबारा से देवीलाल परिवार का राज लाने का संकल्प ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें