फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिला व्यापार मंडल ने लक्ष्मीचंद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि

Sun, 16 Jun 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में रेलवे रोड पर आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्मीचंद गुप्ता को नमन करते व्यापारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा व्यापार मंडल के संस्थापक एवं हरियाणा रत्न से सम्मानित लक्ष्मीचंद गुप्ता को उनकी 20वीं पुण्यतिथि पर व्यापार मंडल ने याद किया। रेलवे रोड स्थित कार्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के व्यापारियों ने लक्ष्मीचंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि लक्ष्मीचंद के जीवन में व्यापारियों के हित सर्वोपरि रहे। इसके लिए उन्हें सरकार के विरुद्ध संघर्ष तक करना पड़ा। हरियाणा में सेल टैक्स, बैरियर समाप्त करवाने, गुलामी की प्रतीक महसूल चुंगी की समाप्ति का श्रेय लक्ष्मीचंद को जाता है। करनाल में अनाज और सब्जी मंडी की खुली सरकारी बोली का विरोध कर उन्होंने गिरफ्तारी भी दी।
हरियाणा व्यापार मंडल के गठन के बाद उन्होंने आढ़तियों को सरकारी मूल्य पर दुकान देने का नियम बनवाया। संगठन के जिला उप प्रधान रामदयाल पाहवा और नगर व्यापार मंडल प्रधान सुरेश पांडवानिया ने बताया कि लक्ष्मीचंद हरियाणा राज्य बनने से पहले संयुक्त पंजाब के समय से व्यापार मंडलों से जुड़े रहे। वे बचपन से क्रांतिकारी विचारों से प्रेरित हुए थे।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा में बलराम गुप्ता, सुरेश पांडवानिया, रामदयाल पाहवा, जयभगवान मस्ताना, सुरेश ऐरण, संदीप फौगाट, विनोद जैन, संदीप छपारिया, शंकर बंसल, नवीन मुंजल, अनुराग गुप्ता आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें