फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हादसे में जान गंवाने वाले किसानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
गांव हड़ौदी में शोक व्यक्त करते अतिथि व ग्रामीण। 
विज्ञापन
बाढ़ड़ा। गांव हड़ौदी में 23 साल पहले हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले किसानों व कर्मचारियों की बरसी पर गांव स्थित शहीद स्मारक स्थल पर रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शिविर में 40 युवाओं ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया जबकि 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
विज्ञापन


शिविर संयोजक हरपाल आर्य ने बताया कि वर्ष 2014 से यह शिविर नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल शहीद किसानों को याद करना है, बल्कि रक्तदान के माध्यम से समाजसेवा को बढ़ावा देना भी है। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज दलाल एसडीएम लोहारू व पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढी ने शिरकत की। उन्हाेंने रक्तदाताओं को बैज लगाया। समाज को रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों के प्रति जागरूक करने के लिए यह अच्छा प्रयास है। अंत में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए और इसी तरह समाज में प्रेरणा स्रोत बने रहने के लिए प्रेरित किया। कारी धारणी से मनीष ने 31वीं बार रक्तदान किया। इस दौरान किसान नेता रवि आजाद, राजकुमार हड़ौदी, महेंद्र सिंह, जिला पार्षद सुनील, सरपंच सुनील, विनोद मांढी, ममता, राकेश फोगाट, प्रदीप बाढ़डा, जगबीर चांदनी, अनिल बेरला आदि मौजूद रहे।

कैंटर व ट्रक की भिड़ंत में कुल 22 की गई थी जान

कारी धारणी से मनीष ने बताया कि 12 जनवरी 2002 को बाढ़ड़ा-दादरी रोड पर बाढ़ड़ा के समीप कैंटर व ट्रक की भिड़ंत में कुल 22 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे में 18 लोग अकेले हड़ौदी गांव के थे। लंबा समय बीतने के बाद भी हड़ौदी निवासी आज भी सड़क हादसे का नाम सुनकर सहम जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें