फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय सेपकटकरा प्रतियोगिता के लिए छपार में ट्रायल

Mon, 30 Nov 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ट्रायल में भाग लेने आए खिलाड़ी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव छपार स्थित जिला सेपक टकरा अकादमी में रविवार को सब जूनियर एवं जूनियर लड़के व लड़कियों की आगामी हरियाणा राज्य सेपक टकरा प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ट्रायल में लगभग 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल तकनीक एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एमेच्योर सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ चरखी दादरी के प्रधान संत कुमार व संघ के महासचिव सुनील बंगालिया ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची बाद में जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को आगामी 15वीं सब जूनियर एवं 19वीं जूनियर हरियाणा राज्य सेपकटकरा प्रतियोगिता 2026 में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
चयन प्रक्रिया में हरियाणा सेपकटकरा एसोसिएशन से आब्जर्वर के रूप में हरियाणा सेपकटकरा सिलेक्शन कमेटी के कन्वेनर नरेश कुमार ढिल्लों ने शिकस्त की। अकादमी के प्रशिक्षकों एवं सेपकटकरा खेल से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चयन समिति के पदाधिकारी शमशेर सिंह एनआईएस कोच सेपकटकरा, सुनील कुमार यादव, अंतरराष्ट्रीय रेफरी दशरथ रंगा, अनिल सांगवान, कप्तान पूनिया, दीपक, हरीश चंद्र, कोमल, परविंदर, जितेश, संदीप बंगालिया, जयदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें