फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आज, हरियाणा केसरी के लिए भी पहलवान दिखाएंगे दमखम

Fri, 16 Oct 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा केसरी पुरुष मिट्टी कुश्ती के विजेता के को 1.51 लाख रुपये का मिलेगा नकद पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के पहलवानों का चयन 17 और 18 अक्तूबर को किया जाएगा। जिला खेल विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पुरुष एवं महिला पहलवानों के लिए अलग-अलग आयु वर्ग और भार वर्ग में चयन ट्रायल आयोजित होंगे।
ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन, महिला कुश्ती और हरियाणा केसरी सहित विभिन्न श्रेणियों में पहलवान अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन


पवन अखाड़ा में होगी प्रतियोगिता
जिला खेल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुश्ती के चयन ट्रायल 17 से 18 अक्तूबर तक सुबह 10 बजे से पवन अखाड़ा, महेंद्रगढ़ बाईपास के पास दादरी में आयोजित किए जाएंगे। इसमें अंडर-17 और अंडर-20 आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला पहलवान भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की आयु और निर्धारित भार वर्ग के अनुसार भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती के मुकाबले
अंडर-17 आयु वर्ग में पुरुषों के लिए फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती के मुकाबलों के लिए 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 और 110 किलोग्राम भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। महिला पहलवानों के लिए 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 और 73 किलोग्राम भार वर्ग में चयन किया जाएगा।
इसी प्रकार अंडर-20 आयु वर्ग में पुरुष एवं महिला पहलवानों के लिए फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला कुश्ती के ट्रायल होंगे। पुरुष फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम भार वर्ग रखे गए हैं। ग्रीको रोमन कुश्ती में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम भार वर्ग में पहलवानों की प्रतिभा परखी जाएगी। महिला कुश्ती में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भार वर्ग के लिए ट्रायल होंगे।

हरियाणा केसरी और महिला कुश्ती के भी होंगे मुकाबले
ट्रायल कार्यक्रम में हरियाणा केसरी और हरियाणा कुमारी प्रतियोगिताओं को भी शामिल किया गया है। हरियाणा कुमार के फ्री स्टाइल मुकाबलों के लिए 62 से 74 किलोग्राम भार वर्ग निर्धारित किया गया है। हरियाणा केसरी पुरुष फ्री स्टाइल में 74 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के पहलवान भाग लेंगे जबकि ग्रीको रोमन में अंडर-77 किलोग्राम और 77 से 130 किलोग्राम भार वर्ग के लिए चयन किया जाएगा।
हरियाणा केसरी मिट्टी कुश्ती प्रतियोगिता में 80 किलोग्राम से अधिक भार वाले पहलवान भाग ले सकेंगे। वहीं, हरियाणा कुमारी महिला कुश्ती में 62 किलोग्राम से कम और 62 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


विजेताओं के लिए रखे गए आकर्षक नकद पुरस्कार
प्रेस नोट के अनुसार, राज्य स्तर पर हरियाणा केसरी पुरुष मिट्टी कुश्ती के विजेता के लिए 1 लाख 51 हजार रुपये व हरियाणा कुमार के विजेता के लिए 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार निर्धारित किया गया है। चयन ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को सुबह 8 से 9 बजे के बीच आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा।
खिलाड़ियों को अपने साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हरियाणा का मूल निवासी प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट आकार के फोटो लाने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें