फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आंधी से सड़क पर पेड़ व बिजली के खंभे गिरे

Sun, 01 Jun 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा-ढिगावा रोड पर अल्टो के ऊपर गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/बाढड़ा/कादमा। दादरी जिले में शनिवार दोपहर बाद आई तेज बारिश और आंधी ने खूब तबाही मचाई। बाढड़ा क्षेत्र में 30 से अधिक पेड़ और 10 से ज्यादा बिजली के खंभे गिरने की सूचना है। हालांकि, इनकी संख्या में और बढ़ोतरी संभव है। दूसरी ओर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने का असर यातायात व बिजली व्यवस्था पर पड़ा। इससे लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं।
शनिवार दोपहर ढाई बजे तक मौसम साफ रहा। इसके बाद काले बादल छा गए। पौने तीन बजे जोरदार आंधी चली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक बारिश हुई और दादरी जिले में करीब आठ एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर तेज आंधी चलने से बाढड़ा क्षेत्र में बाढड़ा-सतनाली, बाढड़ा-ढिगावा समेत बाढड़ा-दादरी रोड पर पेड़ उखड़कर व टूटकर गिर गए। इससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। वाहन चालकों को खेतों में रास्ता बनाकर वाहन निकालने पड़े।
बाढड़ा क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए। इससे समीपवर्ती करीब 10 गांवों की बिजली आपूर्ति तीन से चार घंटे तक बाधित रही। ज्यादातर गांवों की बिजली आपूर्ति शाम तक बहाल हो गई। कुछ गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दो डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान : शनिवार को बारिश के बावजूद जिले का अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़ा। दिन का अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 27 डिग्री था। शनिवार को 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें