फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले में 35 टीबी पॉजिटिव मरीजों का उपचार हुआ शुरू

विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों की टीबी जांच करते हुए टीम। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। गत माह स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी जांच अभियान चलाया गया था। इसमें विभाग ने करीब 5 हजार लोगों की जांच की थी। इनमें से 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और अब इनका उपचार शुरू हो चुका है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले को टीबी मुक्त करने के लिए टीबी जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


मार्च माह में 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और इसमें विभाग ने जांच करवाई तो इनमें प्रथम स्तर पर टीबी बीमारी मिली है। अब विभाग ने इनका उपचार शुरू कर दिया है और छह माह तक विभाग विशेष देखभाल कर मरीजों को बीमारी मुक्त करेगा। इसके लिए चिकित्सकों ने मरीजों कुछ हिदायत भी दी हैं।

इसमें उन्हें मास्क लगाकर रखने, धूल-मिट्टी से दूरी बनाना, पौष्टिक आहार लेना आदि का पालना करना होगा। छह तक विभाग की ओर से निशुल्क दवाएं प्रदान की जाएंगी और मरीजों से किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। साथ ही इनका हर माह चेकअप होगा और टीबी स्तर जांच जाएगा। इसमें जिन मरीजों का टीबी स्तर कम होगा, उनकी छह के बाद दवा बंद कर दी जाएंगी। इसके विपरीत हुआ तो विभाग की ओर से मरीजों को एक साल का कोर्स दिया जाएगा।
विज्ञापन




अब भी चलाया जा रहा अभियान

विभाग की ओर से अब ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है और मरीजों की पहचान के लिए प्रतिदिन जांच की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र से भी मरीजों के सैंपल लेकर भिजवाए जाएंगे और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें भी दवाएं दी जाएंगी।





विभाग की ओर से अभियान के दौरान मरीजों की पहचान की गई थी और अब इनका उपचार शुरू हो चुका है। इनमें पहले स्तर का टीबी है और छह माह तक दवा लेने पर पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। सभी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


- संदीप कुमार, डीटीओ, दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें