फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पंचों को बताए उनके अधिकार और कर्तव्य

Thu, 26 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांव काकड़ोली हुक्मी, कांहड़ा, जीतपुरा, कारी आदू में पंचों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान पंचों को उनके अधिकार, कर्तव्य बताकर पंचायती राज एक्ट और ग्रामीण विकास की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायतों के कार्य में पारदर्शिता लाने, जमीनी स्तर पर पंचायतों के विकास कार्यों का सुदृढ़ीकरण करना है। इस दौरान पंचों को पंचायती राज एक्ट और ग्रामीण विकास की योजनाओं की जानकारी देकर उनके बेहतर क्रियान्वयन की सलाह दी गई।
वैल्यूबर फैबटेक्स नई दिल्ली के प्रशिक्षक नरेंद्र दलाल ने पंचों को वार्ड सभा के नियम-3 के अनुसार प्रत्येक वार्ड की प्रति वर्ष दो बैठकें आयोजित करने के लिए कहा। उस बैठक में वार्ड की आबादी का कम से कम 10वां भाग अवश्य शामिल हो। बैठक में वार्ड से संबंधित विकास के कार्यों पर चर्चा या प्रस्ताव अनुमोदित किया जा सकता है l
विज्ञापन

नीति आयोग के एबी फेलो मनीप्रकाश ने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत विभिन्न 11 सरकारी विभागों के निर्धारित 39 सूचकांकों के बारे में बताया। मनीप्रकाश ने बताया कि सोशल ऑडिट, टाइड फंड के माध्यम से 60 प्रतिशत राशि जल और स्वच्छता पर खर्च करनी होती है। इस अवसर पर अटल भूजल योजना के आईईसी खुर्शीद अहमद ने टपक सिंचाई प्रणाली और फार्म तालाब पर मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें