फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आईटीआई में युवाओं को दाेहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत दी जाएगी ट्रेनिंग, करवाए जाएंगे स्पेशल कोर्स

Sun, 18 Jun 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को रोजगार दिलवाने के लिए दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली (डीएसटी) के तहत उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे वो अपना बेहतर कॅरिअर शुरु कर सकते हैं। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए आईटीआई में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 21 जून है, इसलिए युवा जल्द से जल्द पोर्टल पर जाकर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रीति ने बताया कि दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली डीएसटी एक नई परिवर्तनकारी पहल है, जो उद्योग द्वारा तैयार किए प्रशिक्षण मॉडल का अनुसरण करती है। इस प्रणाली के तहत कुछ निजी उद्योग आईटीआई के साथ साझेदारी कर विद्यार्थियों को आधुनिक प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार योग्य कुशल बनाते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों से भिन्न-भिन्न व्यवसायों में दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समझौते किए गए हैं। इन व्यवसाय यूनिटों में दाखिला प्राप्त प्रशिक्षुओं को दोहरी ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें एक वर्षीय कोर्स के लिए 3-6 माह अवधि का तथा दो वर्षीय कोर्स के लिए 6 से 12 माह अवधि की ट्रेनिंग संस्थान में दी जाएगी। इसके बाद कोर्स की शेष अवधि में ऑन-जॉब-ट्रेनिंग संबंधित औद्योगिक प्रतिष्ठान में करवाई जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि विदेशों में रोजगार के अवसर मुहैया करवाने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से सरकारी विभागों में कार्य पर रखने और निजी क्षेत्र में रोजगार देने के उद्देश्य से युवाओं को सॉफ्ट स्किल और उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा। विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर दिलवाने के लिए जॉब रोल के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण के विशेष कोर्स तैयार किए जा रहे हैं। इन कोर्सों का पाठ्यक्रम श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किया जा रहा है और विश्वविद्यालय की ओर से ही सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें