फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बालवाटिकाओं के शिक्षकों को बताई वार्षिक कार्ययोजना

Sat, 07 Dec 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में शुक्रवार को बालवाटिका के शिक्षकों को वार्षिक कार्ययोजना का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उन्हें विद्यार्थियों की पूरे दिन की गतिविधि बताकर हर गतिविधि के लिए समय निर्धारित करने की जानकारी दी। प्रशिक्षण में डीईओ कृष्णा फोगाट, बौंद खंड की बीईओ राजबाला फोगाट और दादरी खंड के कार्यकारी बीईओ विजय कुमार ने भी शिरकत की। उन्हाेंने शिविर में प्राप्त ज्ञान कक्षा तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर हरीश कुमार ने बताया कि सभी शिक्षकों को बालवाटिका के बच्चों के लिए हर गतिविधि के लिए समय तय रखना है। इसमें सुबह की सभा, भ्रमण, भोजन और बाहरी खेल के लिए 30-30 मिनट, मुक्त खेल के लिए 50 मिनट, कहानी आधारित खेल के लिए 45 मिनट, अभ्यास पुस्तिका कार्य के लिए 35 मिनट, बीच में 10 मिनट का अंतराल और अंत के 10 मिनट में गुड बाय सर्कल बनाने के निर्देश दिए।
इस सत्र से विद्यार्थियों की दिनचर्या छह खंडों में विभाजित की गई। उन्हें कुल 4:30 घंटे पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें विद्यार्थियों को चित्रों के माध्यम से सिखाकर उनसे पुस्तिका में रोजाना कार्य नोट करवाने की जानकारी दी। गिनती और संख्याओं पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए ताली और अन्य खेल गतिविधियों का सहारा लेने का उदाहरण दिया। इसके बाद शिक्षकों को साप्ताहिक विवरण भरना होगा। इसमें विद्यार्थियों की गतिविधियां और उन्होंने कितना सीखा इसकी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) के जिला प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्रशिक्षण आयोजित करवाया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा प्रणाली में कुछ बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी देने के लिए ही प्रशिक्षण करवाया गया। इस दौरान अन्नू, अनुराधा, अश्विनी, पारुल, राजकुमार, यशवंती, कविता और राखी आदि ने प्रशिक्षण दिया। बीआरपी गायत्री शर्मा, एबीआरसी प्रकाश, अमित, कविता का प्रशिक्षण में सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें