फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एक माह बाद भी चालू नहीं हो पाई चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइट

Mon, 11 Nov 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद की ओर से शहर में 70 लाख खर्च कर लगवाई गई हैं 6 चौराहों पर लाइटें, अब तक नहीं हो पाया बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। नगर परिषद की ओर से शहर के चौराहों पर लगाई गईं ट्रैफिक लाइटें एक माह बाद भी चालू नहीं हो पाई हैं। लाइटें चालू करने के लिए बिजली कनेक्शन मिलने का इंतजार है। नगर परिषद अधिकारी औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द शहर में लगाई गईं लाइटों को चालू करवा दिया जाएगा।
नगर परिषद ने शहर में 70 लाख की लागत से ट्रैफिक लाइटें लगवाई हैं। इन्हें चालू करने के लिए अब बिजली निगम से कनेक्शन मिलने का इंतजार है। इसके बाद वाहनों को लाइटों के इशारों पर दौड़ाना शुरू कर दिया जाएगा। रख-रखाव की कमान ट्रैफिक पुलिस को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, ट्रैफिक लाइटें लगाने का प्रारूप नगर परिषद के अधिकारियों ने करीब 8 माह पहले तैयार किया था। वहीं, लोकसभा चुनाव के बाद निदेशालय ने इस योजना को मंजूरी दी थी। आचार संहिता लागू होने से पहले नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ाई थी, लेकिन, वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुए थे। आचार संहिता हटते ही एजेंसी ने शहर के लोहारू व रावलधी चौक समेत अन्य चौराहों पर लाइटें लगाईं। अक्तूबर के पहले सप्ताह में लाइटें लगाई गई थीं। नवंबर के प्रथम सप्ताह तक इनके चालू होने की उम्मीद थी, लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन





वर्सन:
चौराहों पर लगाई गईं ट्रैफिक लाइटें जल्द चालू करवा दी जाएंगी। कनेक्शन के लिए फाइल बिजली निगम में जमा करवा चुके हैं। प्रयास है कि नवंबर के अंत तक लाइटों को चालू कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया जाए।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, दादरी नगर परिशद

फोटो 30
शहर के रावलधी चौराहे पर लगी ट्रैफिक लाइट। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें