फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ट्रैक्टर चालक ने कार को दो बार मारी टक्कर, चालक घायल

Wed, 21 May 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव बास रानीला में ट्रैक्टर चालक ने रास्ते से गुजर रही कार को दो बार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक घायल हो गया और उसके बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक समेत दो पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में घायल विष्णु ने बताया कि वह खेती करता है और 17 मई को घर से गाड़ी लेकर मोरवाला की ओर से जा रहा था। रात करीब आठ बजे घर से कुछ दूरी पर पहुंचा तो सामने एक ट्रैक्टर आ रहा था और उसने लाइट भी नहीं जला रखी थी। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से कार की सीधी टक्कर हो गई और बाद में उन्होंने गाड़ी रोककर उतरने की कोशिश की, लेकिन तभी आरोपी ने दोबारा कार को टक्कर मार दी। इसमें चालक को हाथ पर चोटें आई।
इसके बाद ट्रैक्टर का चालक आनंद और सवार अनिल उसके पास आए और मारने की धमकी देने लगे। घायल का आरोप है कि आनंद व अनिल ने जान से मारने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलने पर परिजन उसे भिवानी अस्पताल में लेकर गए और अब उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें