चरखी दादरी। जिले के गांव घसौला से चोर खेत में बने मकान के सामने से एक ट्रैक्टर व उसके साथ डंपर चुरा ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव घसौला निवासी ज्ञान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके खेत दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर है। वीरवार को वह अपना स्वराज ट्रैक्टर व साथ में 12 फुटा डंपर खेत में बने मकान के सामने खड़ा कर खाना खाने के लिए घर गया था। जब वह वापस खेत में आया तो ट्रैक्टर व डंपर गायब मिले। उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। दादरी सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।