फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जल संरक्षण के लिए करें हर संभव उपाय

Mon, 16 Jun 2025 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 34
विज्ञापन

विभाग कार्यालय में फोन पर बात करते हुए जिला सलाहकार राजू। स्राेत: विभाग
- जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से सोमवार को ग्रामीणों से किया संवाद कर दी गई जल संरक्षण की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से जिला सलाहकार राजू ने सोमवार को ग्रामीणों से फोन पर संवाद किया। साथ ही उन्हें जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक किया। ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति के संबंध में प्रतिक्रिया ली और उनकी समस्या पर रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने नागरिकों को बताया कि जल संरक्षण के लिए हर संभव उपाय करें।
जिला सलाहकार राजू ने गांव झोझूकलां के ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति के बारे में कुछ सवाल पूछे। संवाद के आधार पर रिपोर्ट तैयार की। इसमें ग्रामीणों ने पेयजल संबंधी समस्या बताई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव झोझूकलां का जलघर से आपूर्ति होने वाला नहरी पानी पीने लायक नहीं है। यह पानी काफी बदबूदार आता है। इसके लिए गांव में नहरी पानी की सफाई करके आपूर्ति करने और जलघरों की सफाई की मांग की। ताकि, ग्रामीणों को पीने लायक पानी मिल सके। विभाग की ओर से इस पर रिपोर्ट तैयार की गई। अब जल्द समस्या का समाधान कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


जिला सलाहकार राजू ने बताया कि प्रशासन व विभाग नागरिकों को समय पर शुद्ध व पर्याप्त मात्रा में पानी प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। इसमें लोगों को भी विभाग का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी व्यर्थ बहाने के बजाय संरक्षण करना चाहिए।
विज्ञापन

राजू ने बताया कि घर में नलों को खुला न रखें। बारिश का जल भी घरेलू काम व पीने के लिए एकत्र कर सकते हैं। ग्रामीणों को पेयजल समस्या के समाधान के लिए 18001805678 नंबर की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें