फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली ओवरलोड की समस्या से निपटने के लिए निगम शहर में लगाएगा 30 और ट्रांसफार्मर

Thu, 29 Jan 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
क्षेत्र में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली निगम गर्मी सीजन में ओवरलोड की समस्या से निपटने के लिए शहर में 30 और ट्रांसफार्मर लगाएगा। निगम ने इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। निगम जल्द ही शहर में सर्वे करवाएगा। जो भी ट्रांसफार्मर ओवरलोड होगा, वहां एक और ट्रांसफार्मर लगाकर लोड को बांट दिया जाएगा। शहर में करीब 21 हजार उपभोक्ता हैं। शहर में 12 फीडर के जरिए बिजली की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार करने के लिए निगम कई योजनाओं पर एक साथ काम कर रहा है। शहर में हर साल बिजली की खपत बढ़ती जा रही है। इस समय बिजली की खपत प्रतिमाह 80 लाख यूनिट है। गर्मी सीजन में यह आंकड़ा बढ़ जाता है। गर्मी में पूरे जिले की बिजली की खपत 8.60 लाख यूनिट प्रति माह होती है। बिजली निगम आपूर्ति में सुधार की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इस समय शहर में 1350 ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इनके अलावा 860 छोटे लाल रंग के ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। एक छोटे ट्रांसफार्मर से 20 से 25 घरों में आपूर्ति की जा रही है।
वहीं, निगम ने शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए केंद्रीय विद्युत संवर्धन योजना पर भी काम शुरू कर रखा है। इस योजना के तहत 80 व 100 एमएम की केबल लगाई जा रही हैं। नए पोल लगाए जा रहे हैं। 31 मार्च तक यह प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद लाइनों में खराबी कम आएगी। आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।
विज्ञापन

अब निगम शहर में 30 नए ट्रांसफार्मर और लगाएगा। फरवरी माह में ये ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे पूर्व सभी 21 वार्डों में सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद जहां भी कनेक्शन की संख्या ज्यादा मिली और ट्रांसफार्मर की क्षमता कम पाई गई वहां एक और ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा जिससे लोड बंट जाएगा। इससे ट्रिपिंग की दिक्कत दूर हो जाएगी। इस समय करीब 50 ट्रांसफार्मर ओवरलोड बने हुए हैं। निगम फीडर के हिसाब से भी लोड का आकलन करेगा जिस फीडर पर लोड ज्यादा होगा उसे बांट दिया जाएगा। ऐसे में शहरवासियों को गर्मी सीजन में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी। इसी प्रकार आपूर्ति में सुधार के लिए निगम शहर में पुराने सब स्टेशन परिसर में ही 33 केवीए क्षमता का एक और सब स्टेशन भी बना रहा है जिससे शहर की आपूर्ति गांवों में बने पावर सब स्टेशनों से होनी बंद हो जाएगी।
वर्जन
फरवरी माह में 30 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके लिए सर्वे का काम जल्द शुरू होगा। गर्मी सीजन में बिजली की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। बिजली क्षमता बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा है।- महेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता, बिजली निगम दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें