फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खाया जहर, पति समेत तीन पर केस दर्ज

Mon, 05 May 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतका अनिका। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। झज्जर जिले के गांव खानपुर में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने जहर खा लिया। रविवार रात को उपचार के दौरान अनिका (24) की मौत हो गई। अनिका के पिता मनजीत के बयान पर झाड़ली चौकी पुलिस ने पति प्रदीप, सास कमला व ससुर जयभगवान पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में अनिका के पिता मनजीत ने बताया कि वह रोहतक जिले के गांव बोहर के निवासी हैं। उनकी एक बेटा व दो बेटी थीं। अनिका की छह साल पहले खानपुर निवासी प्रदीप से शादी हुई थी। उस दौरान उन्होंने वर पक्ष के कहे अनुसार शादी में खर्च किया। साथ ही प्रदीप को बाइक, ससुर को अंगूठी व सास को कानों की बाली बनवाकर दी थी।
शादी के कुछ दिन बाद ही सास-ससुर ने अनिका को कम दहेज के ताने देने शुरू कर दिए और बाइक की जगह कार की मांग करने लगे। शादी के बाद जब बेटी घर आई तो रोने लगी और ससुराल पक्ष की बातें बताईं। इसके बाद मनजीत ने अनिका को समझाकर ससुराल भेज दिया।
विज्ञापन

मनजीत का आरोप है कि मांग पूरी न होने के कारण ससुराल पक्ष की ओर से मारपीट की जाती थी। शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। अब कुछ दिन से अनिका मायके में थी। ससुराल जाने से मना कर रही थी। उसने अपने पिता से कहा कि था कि ससुराल पक्ष के लोग तंग कर रहे हैं। वह वहां गई तो ससुराल के लोग उसे मार डालेंगे।
5 दिन पहले ही वापस आई थी ससुराल
पिता मनजीत ने बताया कि पांच दिन पहले ही अनिका मायके से ससुराल गई थी। रविवार दोपहर 1 बजे अनिका ने जहर खा लिया। पड़ोसियों ने देखा और सास-ससुर को भी बताया। लेकिन, कोई भी उसे लेकर अस्पताल नहीं पहुंचा। अनिका का पति प्रदीप गांव से दस किलोमीटर दूर झाड़ली प्लांट में काम करता है।
तीन घंटे बाद अस्पताल लाने का आरोप
मनजीत ने बताया कि उनकी बेटी के जहर खाने का ससुराल पक्ष के लोगों को पता चल गया था। बावजूद इसके करीब तीन घंटे बाद उसे अस्पताल लाया गया। रात को अनिका ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर झाड़ली चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। अनिका का साढ़े तीन वर्षीय एक बेटा है। उसके सास-ससुर अलग रहते हैं। अपना खाना-पीना अलग करते हैं।


मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पिता के बयान पर अनिका के पति व सास-ससुर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब घटना संबंधी जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, एएसआई एवं जांच अधिकारी, झाड़ली पुलिस चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें