फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 से 14 अगस्त तक निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा : प्रदीप कौशिक

Sat, 10 Aug 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में जनभागीदारी के साथ 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं, 15 अगस्त के दिन गांवों में अमृत सरोवरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। पौधरोपण किया जाएगा। इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए अधिकारी अभी से तैयारी शुरू कर दें।
विज्ञापन

जिला परिषद के सीईओ प्रदीप कौशिक ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद के साथ इस विषय पर हुई वीडियो कॉंफ्रेंस के बाद अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए ये बातें कहीं।

उन्होंने बताया कि जिले में 15 अगस्त को सभी अमृत सरोवरों पर ग्रामीण एक साथ बैठकर देश के प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुनेंगे। इसके लिए पंचायत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का मकसद देशभक्ति की भावना को जगाना और देश के प्रति गर्व की भावना को बढ़ावा देना है। वहीं, तिरंगे झंडे के महत्व को समझाना और देश के नागरिकों को इसके सम्मान के लिए प्रेरित करना भी इस यात्रा का उद्देश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने जिला वासियों से राष्ट्रीयता की भावना के साथ अपने घरों पर तिरंगा लगाकर इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों महिला एवं बाल विकास, विकास एवं पंचायत, खेल, पुलिस व अन्य संबंधित विभागों की ओर से 11 से 14 अगस्त तक प्रतिदिन जिले में तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें