फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किसान क्लब के सदस्यों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 15 Aug 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के तिवाला गांव में तिरंगा यात्रा की शुरुआत करते किसान क्लब सदस्य और ग्रामीण।
विज्ञापन
झोझूकलां। गांव तिवाला किसान क्लब पुस्तकालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। संस्था प्रधान अशोक कुमार सांगवान ने तिरंगा लहराकर यात्रा की शुरुआत की। यात्रा में पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले युवाओं ने हिस्सा लिया। यात्रा तिवाला की अनेक गलियों से होकर गुजरी व सभी ने भारत माता की जय का जयघोष किया। पुस्तकालय प्रबंधक नित्यानंद व सचिव सरजीत सांगवान ने युवाओं से राष्ट्र की अस्मिता व सम्मान को जीवन में सबसे ऊपर रखने का आह्वान किया। यात्रा में पवन कुमार, कपिल, आंगनबाड़ी व आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी स्टाफ और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


150 छात्राओं ने तिरंगा के साथ अपलोड की सेल्फी
चरखी दादरी। एपीजे सरस्वती कन्या महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा व अन्य गतिविधियां करवाई गईं। इसमें 150 छात्राओं ने तिरंगे का सम्मान करने की शपथ ली। सभी ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा अभियान मनाया। सेल्फी के माध्यम से छात्राओं ने देशभक्ति की भावना को दर्शाया और घर पर तिरंगा लगाने का विश्वास दिलाया। इससे नई पीढ़ी में देश व राष्ट्र ध्वज के प्रति गौरव व सम्मान बढ़ेगा। प्राचार्य स्नेहलता ने बताया कि स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान तिरंगा रैली अभियान आदि करवाए गए। सभी छात्राओं और सदस्याें ने तिरंगा सेल्फी को हर घर तिरंगा डॉटकॉम साइट पर अपलोड की। प्राचार्या ने सभी का कार्यक्रम में सहयोग करने पर आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें