फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 15.09 ग्राम हेरोइन के साथ महेंद्रगढ़ के 3 युवक गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की भिवानी यूनिट ने महेंद्रगढ़ जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15.09 ग्राम हेरोइन बरामद की और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टाटा पंच गाड़ी को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर चरखी दादरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि सोमवार को एचएसएनसीबी भिवानी यूनिट के उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम 152-डी हाईवे पर समसपुर पुल के नीचे गश्त कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कलानौर की तरफ से सफेद रंग की टाटा पंच गाड़ी में तीन युवक हेरोइन लेकर महेंद्रगढ़ की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर संदिग्ध गाड़ी को रुकवा लिया।
विज्ञापन

गाड़ी में सवार युवकों की पहचान राहुल निवासी सुरजनवास, हेमंत निवासी नाइयों की उगाड़ी और अनुज निवासी काली का टिब्बा खोजावाड़ा, जिला महेंद्रगढ़ के रूप में हुई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं डीएसपी बाढड़ा जसपाल सिंह (एचपीएस) और सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र की मौजूदगी में गाड़ी व युवकों की तलाशी ली गई। इस दौरान राहुल के कब्जे से 15.09 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी भी जब्त कर ली। मामले में थाना सदर चरखी दादरी में तैनात एएसआई मंजीत ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से राहुल को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया जबकि हेमंत और अनुज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें