फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की तीन टीमों ने नहरों पर की कार्रवाई, पानी चोरी के 200 केस पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए सिंचाई विभाग की तीन टीमों ने नहरों पर छापे की कार्रवाई की है। इस दौरान 200 किसानों के खेतों में पानी चोरी के केस समाने आए है। विभाग की टीम ने इन किसानों को चिह्नित कर लिया है। अब इन किसानों नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

फसल की बिजाई का समय होने के कारण इस समय नहरी पानी की भारी मात्रा में चोरी हो रही है। किसान नहरों पर इंजन, साइफन पाइप और ट्रैक्टर आदि लगाकर पानी का दिन-रात उठान कर रहे हैं, ताकि खेतों की सिंचाई कर सरसों और गेहूं की बिजाई कर सके। इसको देखते सिंचाई विभाग के एसडीओ राहुल छिल्लर, एसडीओ प्रवीन सहरावत और एसडीएम ओमदत्त की टीम ने लोहारू मेन और अन्य कई नहरों पर छापे की कार्रवाई की। इस दौरान 200 किसानों के खेत से पानी चोरी के केस समाने आए हैं। टीम ने इन किसानों को चिह्नित कर लिया है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने नहरों पर लगे साइफन, इंजन आदि हटवाए हैं। एसडीओ राहुल छिल्लर ने किसानों से पानी की चोरी न करके सरकारी मोगो से ही सिंचाई करने की अपील है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान 200 पानी चोरी के केस पकड़े गए हैं। जल्द ही इनको नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया जाएगा।
---------
रात के समय होती है पानी की चोरी
किसान रात के समय ज्यादा मात्रा में पानी की चोरी कर रहे हैं। अधिकारी एक बार इंजन व पाइप हटवा देते हैं, लेकिन इनके जाने के बाद किसान फिर से चालू कर पानी चोरी करने लग जाते हैं। पानी की चोरी ज्यादा मात्रा में होने से टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे अंतिम छोर पर पड़ने वाले गांवों में बनें जलघरों में भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

---------
इस बार कम मिला पानी
इस बार नहरों में पहले की मात्रा से कम पानी चल रहा है। जिले को इस समय 1000 क्यूसिक पानी की जरूरत है, ताकि रबी की फसलों की बिजाई के लिए सिंचाई और पेयजल आपूर्ति हो सकेगी। लेकिन इस बार जिले को 200 क्यूसिक पानी कम मिला है, जिससे जलघरों को भरना भी मुश्किल बना हुआ है।
-----------
बधवाना नहर में पानी न छोड़ जाने पर लोगों में रोष
इस समय मेन लोहारू नहर में पानी चल रहा है। बधवाना नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से एक दर्जन गांवों के लोगों में रोष बना हुआ है। अन्नदाता किसान यूनियन जिला अध्यक्ष रामकुमार टिकान का कहना है कि बधवाना नहर में पहले 15 दिन पानी छोड़ा जाता था, लेकिन जब से राज्य सरकार ने सत्ता की दूसरी पारी शुरू की है तब से बधवाना नहर में एक सप्ताह ही पानी छोड़ा जा रहा है। यह इस क्षेत्र के लोगों के साथ भेदभाव है।
विज्ञापन

फोटो-21
लोहारू नहर में बहता पानी।
=======
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें