फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 30 लाख से तीन गलियों का होगा निर्माण, जलभराव की समस्या से निजात की जगी आस

Thu, 27 Nov 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वार्ड 19 में कच्ची पड़ी 100 मीटर लंंबी गली, जिसको पक्का करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

शहर के वार्ड 19 में कच्ची पड़ी तीन गलियों का निर्माण करवाने के लिए नगर परिषद करीब 30 लाख रुपये की राशि खर्च करेगी। 200 मीटर लंबाई में बनने वाली तीन गलियों का निर्माण होने के बाद स्थानीय निवासियों को जहां जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही राहगीरों सहित अन्य लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। इन गलियों के निर्माण के लिए नगर परिषद की ओर से बजट पास किया जा चुका है और अगले सप्ताह एजेंसी को टेंडर अलॉट कर कार्य आदेश जारी होने की उम्मीद है।

वार्ड 19 स्थित शहीद भगत सिंह कॉलोनी के लोग काफी समय से कच्ची गलियों से परेशान हैं। बारिश के दिनों में इन कच्ची गलियों में कई दिनों तक जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे स्थानीय निवासियों व राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इन गलियों को पक्का करवाने की मांग के लिए लोग कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन गलियों में सीवर व पेयजल लाइनों की हालत जर्जर होने से कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया।
विज्ञापन

अब वार्ड पार्षद ने जनस्वास्थ्य विभाग के समक्ष भी यह मामला उठाया। जिस पर विभाग पहले गलियों में डाली गई पाइप लाइनों की मरम्मत करवाएगा। उसके बाद कच्ची गलियों को पक्का करने का काम शुरू होगा।

18 फीट होगी गलियों की चौड़ाई
वार्ड 19 में तीन गलियों को पक्का करवाया जाएगा। पार्षद अजय सांगवान के बताया कि फुटबॉल एकेडमी के पीछे स्थित 100 मीटर व दो अन्य 50-50 मीटर लंबी कच्ची गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। गलियों की चौड़ाई 18 फीट होगी।

जलभराव से संक्रामक रोग फैलने का डर
कच्ची गलियों में लंबे समय तक जलभराव होने के कारण मच्छरों की संख्या भी बढ़ जाती है। इसके कारण स्थानीय लोगों में बुखार के अलावा अन्य संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा पानी से आने वाली दुर्गंध कॉलोनीवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन


:::::::::::::
नगर परिषद की ओर से कच्ची गलियों को पक्का करवाने के लिए 30 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। अगले सप्ताह गलियों को बनवाने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद कार्य आदेश जारी करवा दिए जाएंगे।
अजय सांगवान, पार्षद, वार्ड 19, दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें