पुलिस गिरफ्त में ठगी के तीन आरोपी।
चरखी दादरी। शहर निवासी सेना के हवलदार से 12.47 लाख रुपये ठगने के तीन और आरोपियों को पुलिस ने रविवार को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान श्रीगंगानगर के दीर्गावाली वाकिल सिंह, अनूपगढ़ के राइसी निवासी दिनेश कुमार व दामदिया निवासी विक्रम के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 2 नवंबर को साइबर पुलिस थाने में एक शिकायत मिली थी। इसमें शहर के प्रेमनगर निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह सेना में हवलदार है। 13 अक्तूबर को उसके पास एक कॉल आई। इसमें उसे होटल के प्रमोशन की जानकारी दी गई। इसके बाद टेलीग्राम पर हुई बातचीत में में आरोपी ने उन्हें टास्क जीतने के बारे में बताया। इसके बाद उसने दो टास्क पूरे किए। इस तरह उन्होंने आरोपियों के पास 12.47 लाख रुपये भेज दिए। इस संबंध में 17 नवंबर को पुलिस आरोपी दिनेश बिश्नोई निवासी चंद्रनगर लोहावत व राजस्थान के नवलगढ़ निवासी अनवर, सचिन व चंदनपुरा निवासी जगदीश प्रसाद को 19 नवंबर को गिरफ्तार किया था। अब तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने राइसी निवासी आरोपी दिनेश को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। अब पुलिस ने मामले के तीन आरोपियों से मामले से संबंधी पूछताछ कर रही है।