जिले में मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, जबकि एक युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने युवती को ट्रेस कर लिया है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है। उन्होंने बताया कि तीन दिन बाद कोरोना का नया केस मंगलवार को सामने आया है।
सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया। उन्होंने बताया कि भागेश्वरी निवासी 21 वर्षीय युवती की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना के 10 मामले सक्रिय है। 23 मार्च की शाम तक जिले से कोरोना जांच के लिए 137880 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1539 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 133411 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि 2930 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि जिले में अब तक 1503 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 707 सैंपल लिए। सीएमओ ने बताया कि जिले में 15235 लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में अब तक आ चुके हैं।