फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चोरी की बिजली से बोरवेल चलाकर किसानों को बेचते थे पानी, संयुक्त टीम ने तीन मामले पकड़े

Sat, 25 Feb 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बिजली चोरी की जांच करता टीम में शामिल बिजली निगम का कर्मचारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दूधवा की नायक बस्ती के समीप खेतों में बिजली चोरी कर बोरवेल चलाने और रुपयों में दूसरों को बेचने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात हुई इस कार्रवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने ऐसे तीन केस पकड़े। इस काम में संलिप्त एक व्यक्ति मौके पर मिला जबकि दो गैरहाजिर मिले। बिजली निगम ने इस संबंध में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है और बिजली चोरी मामले में मौके से गैरहाजिर मिले दोनों व्यक्तियों को नोटिस जारी किया जाएगा। शुक्रवार रात 75 मिनट तक यह रेड चली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गत एक दिसंबर को बिजली चोरी कर बोरवेल चलाने व दूसरे किसानों को पानी बेचकर अनुचित लाभ कमाने का एक मामला मुख्यालय के संज्ञान में आया था। इस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात मुख्यमंत्री उड़नदस्ता दूधवा गांव पहुंचा। उड़नदस्ते में गुप्तचर विभाग और बिजली निगम के कर्मचारी भी शामिल किए गए।
टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि संयुक्त टीम रात 8.25 पर दूधवा की नायक बस्ती के समीप मौके पर पहुंची। जांच करने पर नायक बस्ती की घरेलू बिजली आपूर्ति के लिए रखे गए ट्रांसफार्मर में सीधी कुंडी लगाकर बिजली चोरी करने के तीन मामले पकड़े गए। बिजली चोरी करके यहां बोरवेल चलाए जा रहे थे और पानी जरूरतमंद किसानों को बेचा जा रहा था। फोरमैन सुनील कुमार ने तीनों स्थानों पर अवैध रूप से बिछी हुई बिजली केबल व अन्य समान अपने कब्जे में लिया गया और एलएल-एक रिपोर्ट भरी।
विज्ञापन

- एक शख्स को मौके पर ही थमाया नोटिस
उक्त तीनों बोरवेल मालिकों के नाम, पते पूछने पर वो दूधवा के रहने वाले मिले। एक खेत मालिक मौके पर हाजिर होने पर एलएल-एक रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करवाकर बिजली चोरी का नोटिस दिया गया। वहीं, बाकी दो व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं होने के कारण बिजली विभाग की ओर से उन्हें नोटिस के साथ एलएल-एक रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- रात 9.40 पर लौटी टीम
दूधवा में करीब 75 मिनट तक रेड चली। रात 9.40 पर टीम अपनी रेड पूरी कर यहां से लौटी। दूसरी ओर बिजली चोरी पकड़ने के लिए दी गई दबिश से गांव में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें