वनरक्षक मनीत ने इसी दादरी सदर थाने में दी है तहरीर।
चरखी दादरी। आदमपुर बीट के वन रक्षक को धमकी देकर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगा है। वन रक्षक ने सदर थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।
आदमपुर बीट में कार्यरत वन रक्षक मनीत कुमार ने सदर थाना पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वो पांच फरवरी को बरसाना नर्सरी में श्रमिकों को पौधों के रखरखाव के निर्देश दे रहा था। तभी तीन लोग वहां पहुंचे। उनमें से एक आरोपी ने वनरक्षक से कहा कि उसकी जमीन में खड़े पेड़ों पर क्रमांक लिखवाने के लिए वन विभाग के टैग लगाए गए हैं जबकि ये पेड़ उनके हैं। वनरक्षक ने मौके पर जाकर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
इससे आक्रोशित आरोपियों ने वन रक्षक को देख लेने और बंधक बनाने की धमकी दी। कहासुनी बढ़ने पर वहां मौजूद श्रमिकों ने उनका बीच-बचाव किया। इससे भयभीत वन रक्षक ने सदर थाना पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।