फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: बाइक सवार भाइयों पर जानलेवा हमला करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Jan 2025 04:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 27 नवंबर को स्पेशल स्टाफ प्रभारी एसआई दिलबाग सिंह की टीम ने आरोपी प्रदीप उर्फ कट्टे को बरसाना मोड़ से दबोच था और उसके बाद 11 दिसंबर को छपार निवासी दूसरे आरोपी सुनील उर्फ सेठी को काबू किया था।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी-दादरी के छपार निवासी दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने के तीसरे आरोपी को स्पेशल स्टाफ टीम ने काबू किया है। कितलाना निवासी आरोपी साजिद उर्फ कालिया को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी से पुलिस टीम वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि छपार निवासी सुनील के बयान पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी पक्ष पर केस दर्ज किया था। सुनील ने बताया था कि एक नवंबर को वो छोटे भाई अमित के साथ बाइक पर सवार होकर खेत में मोटर चलाने के लिए जा रहे थे। जब वो नरसिंहवास मोड़ से थोड़ा पीछे पहुंचे तो तीन युवकों ने अपनी बाइक से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे सुनील व अमित सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे और इसके बाद उक्त युवकों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद वो धमकी देकर फरार हो गए।

प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 27 नवंबर को स्पेशल स्टाफ प्रभारी एसआई दिलबाग सिंह की टीम ने आरोपी प्रदीप उर्फ कट्टे को बरसाना मोड़ से दबोच था और उसके बाद 11 दिसंबर को छपार निवासी दूसरे आरोपी सुनील उर्फ सेठी को काबू किया था। अब साजिद उर्फ कालिया के रूप में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें