फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आगे-पीछे बने दो मकानों में घुसे चोर, नकदी और गहने चुराए

Thu, 01 May 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गोठड़ा गांव स्थित मकान में खुली पड़ी अलमारी व बिखरा पड़ा सामान। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। गोठड़ा गांव के दो घरों में घुसकर चोर नकदी व गहनों पर हाथ साफ कर गए। अहम बात यह है कि वारदात के समय दोनों ही घरों में परिवार के सदस्य मौजूद थे, लेकिन, उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। पीड़ित मकान मालिकों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गोठड़ा निवासी राजेश पुत्र धर्मचंद ने बताया कि 30 अप्रैल की रात उनका भाई जगवीर व भाभी नीलम पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। जबकि उसकी मां, बहन व भांजी नीचे आंगन में सो रही थीं। रात करीब एक बजे चोर मकान की दीवार के साथ लगे पेड़ के जरिये पहले दीवार पर चढ़े और फिर घर के अंदर दाखिल हुए।
शिकायतकर्ता के अनुसार, चोर उनके घर के अंदर आल्मारी से 1.48 लाख की नकदी समेत सोने का लॉकेट, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब व बच्चों की कडुली चोरी कर ले गए। वीरवार सुबह उन्हें वारदात का पता लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। चोरी की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया। इसके बाद मकान मालिक की ओर से लिखित शिकायत दी गई और इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाहर से कुंडी लगाकर दूसरे मकान में की वारदात
राजेश नामक एक अन्य ग्रामीण के मकान में भी चोरों ने दस्तक दी। वहां बुजुर्ग दंपती कमरे में सो रहे थे। उनके कमरे की बाहर से चोरों ने कुंडी लगा दी। वहां से चोर गोदरेज की आल्मारी में रखे 12 हजार रुपये व दो-तीन चांदी के सिक्के चोरी करके ले गए।

सीसीटीवी में कैद हुए चोर
शिकायतकर्ता राजेश ने बताया कि उनका घर गोठड़ा गांव में मौड़ी रोड पर है। यहां लगे एक सीसीटीवी में दो चोर कैद हो गए। दोनों ने मुंह पर नकाब ढका हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें