फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बंद मकान से गहने चोरी करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Dec 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव बौंदकलां स्थित एक बंद घर से गहने चोरी करने के तीसरे आरोपी को पुलिस ने काबू करने में सफलता हासिल की है। उसकी पहचान बौंदकलां निवासी बबलू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ जून माह में बौंदकलां थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत में आशा ने बताया था कि वह अपने बच्चों के साथ गुरुग्राम गई थी। जाने से पहले घर में अच्छे से ताला लगाया था। 9 जून को उसके मकान से कुछ आवाज आ रही थी। यह सुनकर पड़ोसियों ने बाहर आकर देखा। उस दौरान उनके ही पड़ोस का एक व्यक्ति घर में घुसा हुआ था। बाद में उसे निकलते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने फोन कर आशा को यह बात बताई। इसके बाद आशा घर पहुंची तो उसे सामान बिखरा मिला। सामान की जांच में सोने व चांदी के गहने और नकदी चोरी मिली।
बाद में उसने पुलिस को शिकायत दी। अब पुलिस ने आरोपी बबलू को काबू किया है। उससे वारदात के बारे में पूछताछ की है। आरोपी ने बताया कि घटना में वह केवल एजेंट बना है। उसने कमीशन के लिए चोरी किए गए गहने बेचे हैं। वहीं, पुलिस टीम दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेवरात बरामद कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें