फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाजार में कारोबार के साथ मतगणना की चर्चा रही

Wed, 09 Oct 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव हो या शहर, हर जगह मंगलवार को मतगणना की चर्चा रही। प्रतिष्ठानों पर लगे टीवी व मोबाइल के जरिये व्यापारियों व दुकानदारों ने मतगणना की जानकारी ली। ग्राहक भी परिणाम की स्थिति का पता लगाने के लिए उत्सुक नजर आए। हालांकि, नई सरकार का गठन होने पर लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आठ बजे शहर का पूरा बाजार खुल गया। शाम तक खुला रहा। सुबह दुकानदार काम में व्यस्त दिखे, लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ही सभी ने मतगणना की अपडेट लेने में रुचि दिखाई। मतदान के दिन बाजार 70 फीसदी बंद रहा जबकि मतगणना के दिन दुकानदार सुबह ही प्रतिष्ठानों पर पहुंच गए। कई जगह आसपास के दुकानदार इकट्ठे बैठकर चर्चा करते मिले तो कहीं फोन पर मतगणना देखते पाए गए।
मतगणना की स्थिति जानने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। प्रत्याशियों के मार्जिन में उतार-चढ़ाव के साथ ही लोगों के चेहरे के भाव बदलते रहे। पार्टी समर्थक अपने प्रत्याशियों की जीत की कामना करते रहे। इनके अलावा कई जगहों पर पार्टी समर्थकों में बहस भी चली। दोनों पक्ष अपनी पार्टी के कार्य गिनवाने लगे तो कभी एक-दूसरे की कमी निकालते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें