फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में शिक्षा और पुस्तकों से बड़ा कोई मित्र नहीं : रामपाल

Wed, 02 Apr 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
झोझूकलां स्कूल में नए विद्यार्थियों का स्वागत करते शिक्षक। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव डोहका मौजी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में वार्षिक परिणाम की घोषणा की गई। प्रवेश उत्सव भी मनाया गया। छात्रों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। प्राइमरी इंचार्ज रामपाल रामबास ने बाल वाटिका से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों का परिणाम घाेषित किया। इंचार्ज रामपाल रामबास ने कहा कि जीवन में शिक्षा व पुस्तकों से बड़ा कोई मित्र व हितैषी नहीं है। जीवन में विद्या ऐसा धन है जिसे चाह कर भी कोई न तो छीन सकता है और न ही इसे चुरा सकता है। जीवन के कठिन समय में ज्ञान व हुनर हमेशा मददगार साबित होते हैं। इस दौरान गांव के सम्मानित व्यक्तियों ने होनहार छात्रों को पुरस्कार दिए। इस अवसर पर अशोक, अनिल, राजवीर यादव और समाजसेवी महावीर शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दाखिला लेने पर नए विद्यार्थियों का किया स्वागत

झोझूकलां। कस्बा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक अप्रैल को प्रवेश उत्सव मनाया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य सुनील कुमार ने की। कार्यक्रम में पुराने विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रविष्ट किया जबकि नए विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया।


प्राचार्य ने विद्यालय में दाखिला लेने के लिए आए विद्यार्थी और उनके परिजनों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में आर्ट संकाय और विज्ञान संकाय के विषय पढ़ाए जाते हैं। इसके साथ ही सरकार की ओर से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि व विद्यालय में दी जाने वाली शिक्षा की जानकारी दी। स्कूल में शैक्षणिक स्टाफ की स्थिति और सुविधाओं से अवगत कराया गया। इसके बाद विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने गांव के हर घर जाकर लोगों से बच्चों को राजकीय स्कूल में भेजने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें