फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शिक्षक के मकान का ताला तोड़ चोरों ने एलईडी व नकदी चुराई

Mon, 15 Jul 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव पालड़ी निवासी शिक्षक के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मकान से नकदी व सिक्के चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि वह पालड़ी के स्थायी निवासी हैं। वह परिवार सहित महेंद्रगढ़ में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह पेशे से शिक्षक हैं। फिलहाल, चंदेनी राजकीय विद्यालय में कार्यरत हैं। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह प्रतिदिन पालड़ी अपने घर में आते हैं। शाम को फिर महेंद्रगढ़ चले जाते हैं। 12 जुलाई की शाम को वह मकान में ताला लगाकर गए थे। अगले दिन सुबह छह बजे पड़ोसियों ने उन्हें घर का दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। इसके बाद वह घर आए और सामान की जांच की। तभी कमरे से एक एलईडी, चांदी के सिक्के और 10,200 रुपये चोरी मिले। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस व एफएसएल टीम ने घटना का जायजा और चोरों के खिलाफ सबूत जुटाने का प्रयास किया। पीड़ित ने पुलिस से चोरों का सुराग लगाकर नकदी व सामान बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें