फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बेटे से मिलने उदयपुर गए दंपती, चोरों ने खंगाला घर

Sat, 05 Jul 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रूदड़ोल गांव स्थित मकान से सोने-चांदी के गहने ले गए चोर, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गांव रूदड़ोल में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। यहां से चोर करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने ले गए। वहीं, घटना के वक्त मकान मालिक दंपती बेटे से मिलने उदयपुर गए थे। लौटने पर उन्हें वारदात का पता चला। फिलहाल, शिकायत के आधार पर झोझूकलां थाना पुलिस टीम ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव रूदड़ोल निवासी राजसिंह ने बताया कि उनका लड़का सुमित उदयपुर में रहता है। 29 जून को वह पत्नी के साथ बेटे से मिलने उदयपुर गए थे। चार जुलाई को जब वह वापस आए तो घर के कमरे की खिड़की टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और संदूक का ताला टूटा हुआ मिला जबकि उनमें रखा सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करने पर संदूक में रखे चांदी 80 सिक्के, सोने की 5 अंगूठियां व सोने की एक चेन भी चोरी मिली। उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद ईआरवी और झोझूकलां पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें