फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पशु परिचारक का चोरों ने खंगाला घर, नकदी और गहने उठा ले गए

Thu, 22 May 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बौंदकलां। बास (रानीला) निवासी एवं पशुपालन विभाग में बतौर पशु परिचारक तैनात शिव कुमार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर यहां से साढ़े 32 हजार की नकदी समेत सोने के गहने ले गए। पशु परिचारक की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शिव कुमार ने बताया कि उसकी तैनाती अचीना गांव में है। 20 मई को सुबह करीब 7 बजकर 50 मिनट पर वह अपनी ड्यूटी पर गया था। दोपहर करीब 2:15 बजे वह घर पहुंचा तो मेन गेट का ताला सही-सलामत मिला। जब वह घर के अंदर गया तो गेट खुला मिला। शिव कुमार ने बताया अंदर के गेट पर उसने जाने से पहला ताला नहीं लगाया था। गेट खुला मिलने पर उसे अनहोनी का अंदेशा हुआ। अंदर जाकर अलमारी की जांच की तो नकदी व गहने चोरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव कुमार के अनुसार, चोर घर से साढ़े बत्तीस हजार रुपये, सोने की एक अंगूठी, एक चेन, एक ओम व 1 सोने की लोंग चोरी मिली। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही अचीना ताल चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें