फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डालावास में सोता रहा परिवार, घर से गहने ले गए चोर

Sat, 10 May 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
लाडावास में चोरी के बाद खुला पड़ा संदूक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव लाडावास निवासी एक किसान के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। कमरे के आगे सो रहे सदस्यों की नाक के नीचे से लाखों के गहने चोरी कर ले गए। अब पीड़ित की शिकायत के आधार पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सुरेंद्र ने बताया कि वह खेती करते हैं। 35 साल से खेत में बने मकान में रहते हैं। मकान की चहारदीवारी भी छोटी है। 7 मई की रात को सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। सोने से पहले उन्होंने मुख्य दरवाजा बंद किया था।
विज्ञापन

रात करीब 1 बजे उनका पोता रोने लगा और उसे पानी पिलाने के लिए बेटा उठा था। तभी अंदर के कमरे में सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया तो उन्होंने अंदर जाकर सामान की जांच की।
इस दौरान बॉक्सों से सोने का हार, सोने की दो अंगूठी, एक जोड़ी बाली व दो जोड़ी टॉप्स्, चांदी की पांच जोड़ी पाजेब और सोने व चांदी के पुश्तैनी सिक्के भी चोरी मिले।
सुरेंद्र ने बताया कि साल 2022 में उन्होंने अपने बेटे व बेटी की शादी थी। उस दौरान पुत्रवधू को उन्होंने गहने पहनाए थे। अब तीन साल से उनकी पत्नी और पुत्रवधू के गहने बक्सों में रखे हुए थे। लेकिन, चोरों ने उनके गहनों पर हाथ साफ कर लिया और उनकी पुश्तैनी सिक्के भी ले गए। उनका कहना है कि करीब 8 लाख के गहने व सिक्के रखे हुए थे।
उन्होंने बताया कि चोर रात साढ़े 10 से साढ़े 12 बजे के बीच घर में घुसे हैं। वारदात को अंजाम दिया है। घटना के वक्त सुरेंद्र बाहर आंगन में सोए थे। जबकि पुत्रवधू व बेटा चोरी हुए कमरे के बाहर हॉल में सो रहे थे, लेकिन, किसी को भी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और करीब 2 बजे पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना संबंधी सबूत एकत्र किए। अब पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों का पता लगाकर गहने व सिक्के बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें