संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। गांव भागेश्वरी में दो दिन से बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और नकदी व गहने चोरी कर लिए। पीड़ित सुनील कुमार की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुनील ने बताया कि वह गांव धारुहेड़ा में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। एक बेटा 19 साल का है। वह भी उनके साथ धारुहेड़ा में किराए के मकान में रहता है। सुनील महीने में केवल दो बार ही अपने गांव में बने घर में आते हैं।
सुनील ने बताया कि 20 अप्रैल को शाम को वह अपनी ड्यूटी पर चले गए। 10 मई की शाम को जब अपने घर भागेश्वरी आए तो बाहर का ताला सही मिला। अंदर जाने पर सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। सामान भी बिखरा पड़ा था। चोरी का अंदेशा होने पर उन्होंने घर में जांच की तो बेड में रखे 15 हजार रुपये चोरी मिले। बाद में अलमारी में की जांच की तो यहां से सोने की एक चेन, एक अंगूठी, दो लोंग, चांदी का एक सिक्का व एक जोड़ी पाजेब चोरी पाई गई।
बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौका मुआयना कर सबूत एकत्र किए। अब पीड़ित ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर सामान व नकदी बरामद कराने की मांग की है।