फोटो 20 अपने ही घर चोरी करने का आरोपी नवीन।
- फोटो : CharkhiDadri
अटेला गांव में अपने घर से चोरी के बाद पिता की स्कोर्पियो गाड़ी लेकर फरार हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने दो एटीएम व गाड़ी बरामद की है। गत 11 अगस्त को आरोपी के पिता ने इस संबंध में अटेला कलां पुलिस चौकी में शिकायत दी थी जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
पुलिस प्रवक्ता संदीप पिलानिया ने बताया कि अटेला खुर्द निवासी जयपाल ने गत 11 अगस्त को अटेला कलां पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसके दो बेटे व एक बेटी है। गत पांच अगस्त की रात परिवार के सभी सदस्य घर पर ही सो रहे थे। इसी दौरान उसका छोटा बेटा घर से नगदी व गाड़ी चोरी कर फरार हो गया। सुबह जब वो सोकर उठा तो पेंट की जेब से करीब 12 हजार की नगदी चोरी मिली। एटीएम और मोबाइल भी नहीं था। पुलिस ने पिता की शिकायत पर बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी नवीन को बाढड़ा से गिरफ्तार किया और उसके पास से स्कोर्पियो और दो एटीएम बरामद कर लिए हैं।