बौंद कलां में मीटर की जांच करते कर्मचारी
- फोटो : CharkhiDadri
बिजली निगम की टीम ने बुधवार को छह उपभोक्ताओं को कुंडी लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इनमें दो एसी भी बिजली चोरी से चलते हुए मिले। 33 केवीए सब पावर स्टेशन सांजरवास के जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि बिजली निगम की टीम ने बौंदकलां में बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इसके तहत तीन लोगों के घरों में तो बिजली का मीटर तक नहीं मिला, ये लोग सीधे तारें लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। दो लोग एसी भी बिजली चोरी कर चला रहे थे। टीम ने लोगों के घरों में जाकर मीटरों की जांच। जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि छह ग्रामीणों के घरों में 15 किलोवाट लोड मिला है। चोरी करने वाले ग्रामीणों पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।