फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अपनी शादी के लिए बैंड पार्टी बुक करने गए युवक को पीटा

Wed, 28 Aug 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अपनी शादी के लिए बैंड बुक करके घर लौट रहे शहर निवासी एक युवक पर बाइक सवारों ने हमला कर दिया। इसमें उसे काफी चोटें लगीं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। घायल के बयान पर शहर थाना पुलिस ने 10 आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल सूरज ने बताया कि वह शहर के वार्ड 20 का निवासी है। 12 नवंबर को उसकी शादी होनी है। इसके लिए 25 अगस्त को वह बैंड पार्टी बुक करने के लिए लघु सचिवालय के पास गली में गया था। वहां बैंड पार्टी बुक करने के बाद वह एक चाय की दुकान पर बैठ गया। इसके बाद रात सवा आठ बजे वह घर जाने लगा। अचानक पैदल और दो बाइकों पर सवार होकर 10 लोग वहां पहुंच गए।
घायल ने बताया कि हमलावार हाथ में सुआ, डंडे व साइकिल का चांद आदि हथियार लिए हुए थे। उन्होंने उनसे उस पर हमला कर दिया। झगड़ा देखकर लोगों ने उसका बचाव किया और इसके बाद चाय विक्रेता कुलेश ने उसे दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। उसका आरोप है कि उक्त युवकों ने उसकी सोने की चेन व 1,150 रुपये भी छीन लिए। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में रुपये छीनने के साक्ष्य सामने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें