फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नशे में पत्नी से झगड़ा कर श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 28 Dec 2024 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव पिचौपा कलां क्रशर जोन में शुक्रवार रात एक प्रवासी श्रमिक ने पहले शराब पी और उसके बाद पत्नी से झगड़ा कर फंदे से लटक गया। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के गांव कटिहा निवासी अखिलेश (30) के रूप में हुई। अखिलेश की पत्नी के बयान पर अटेला चौकी पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश दादरी में परिवार सहित रहता था। वह पिचौपा कलां क्रशर जोन में मजदूरी करता था। उसकी दो संतानें हैं। शुक्रवार को वह पत्नी के साथ ही कमरे पर मौजूद था, तभी दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस वक्त अखिलेश शराब के नशे में था। वह पत्नी सुनीता के साथ मारपीट करने लगा। बाद में उसे कमरे से बाहर निकाल दिया और कमरे में ही रस्सी से फंदा लगा लिया। सुनीता ने डर के कारण दरवाजा नहीं खुलवाया।
सुबह अन्य श्रमिक आए। उनके आवाज देने पर भी अखिलेश ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद दरवाजा काटकर अंदर प्रवेश किया तो अखिलेश का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद अटेला चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचे पर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर को पुलिस टीम ने कागजी प्रक्रिया पूरी की और सुनीता के बयान दर्ज किए। बाद में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विकास कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया अखिलेश शराब का आदी था। नशे में ही उसने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें