बाढड़ा के गांव जीतपुरा में जर्जर बना पशु अस्पताल का भवन।
बाढड़ा। गांव जीतपुरा की साढ़े तीन हजार की आबादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां के पंचायत घर, आंगनबाड़ी केंद्र और पशु अस्पताल के भवन जर्जर हो चुके हैं, जबकि दूषित पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले भी अब क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जिससे सड़के चलने लायक नहीं बची हैं।
गांव निवासी संजय श्योराण, सुनील श्योराण, राजेश शर्मा, धर्मबीर जागेराम, नवीन, विक्रम और अन्य का कहना है कि पशु अस्पताल का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और यहां की चहारदीवारी भी नहीं है।
दूषित पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले की स्थिति भी खराब हो चुकी है, जिससे गलियों में पानी भर जाता है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की फिरनी भी कच्ची है और आंगनबाड़ी केंद्र व पंचायत भवन की हालत भी खस्ता है।