फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत पूर्व मंत्री के अधूरे सपनों को विधायक बेटे से करवाएंगे पूरा : मनोहर लाल

Fri, 07 Mar 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के निधन पर शोक जताने दादरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल विधायक सुनील सांगवान स
विज्ञापन
चरखी दादरी। केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर शोक जताने दादरी पहुंचे। मनोहर लाल हेलिकॉप्टर से जबकि दुष्यंत चौटाला वाया रोड दादरी आए और शहर के लोहारू रोड स्थित विधायक सुनील सांगवान के आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मनोहर लाल ने कहा कि सतपाल सांगवान बड़े सुलझे हुए नेता थे। उनके निधन से बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि सतपाल सांगवान ने हमेशा जनता के हित में काम किया और दादरी के विकास को गति देने के लिए ही वह भाजपा में शामिल हुए। बेटे सुनील सांगवान को पहले ही विधानसभा चुनाव में जीत दिलाई। सतपाल सांगवान के जो सपने अधूरे रह गए, उन्हें उनके बेटे एवं दादरी हलके से विधायक सुनील सांगवान की मार्फत पूरा कराया जाएगा। मनोहर लाल ने अपने हाथ से शोक संदेश लिखकर पूर्व मंत्री के बेटे सुनील सांगवान को दिया।
वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सतपाल सांगवान साफ छवि और विकासपरक सोच रखने वाले नेता थे। उनके निधन से न केवल दादरी हलके, बल्कि, पूरे प्रदेश को क्षति पहुंची है। वहीं, इनेलो नेता सुनैना चौटाला, पूर्व सांसद रमेश कौशिक, पूर्व विधायक राव दान सिंह, पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, पूर्व विधायक नृपेंद्र मांढी, पूर्व विधायक नरेश बादली, राजीव जैन, एचपीएससी सदस्य विजय वत्स, अनिरुद्ध चौधरी ने भी दिवगंत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें